| Events and Activities Details |
Birth anniversary of Savtri Bai Phoole on 03.01.2026
Posted on 04/04/2026
आज दिनांक 3/1/2026 को राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी के प्रांगण में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ " प्रोग्राम के तहत प्रथम शिक्षिका एवं क्रांति -ज्योति सावित्री बाई फुले का जन्मदिन मनाया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती निर्मला देवी,श्रीमती आरती, श्रीमती मनोज और कुमारी नैना देवी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. अखिलेश कुमार ने किया। उन्होंने नारी उत्थान में विश्व की महिलाओं के योगदान का परिचय देते हुए सावित्री बाई फुले के योगदान को उद्घाटित किया। डॉ .रतन लाल ने गीतों के माध्यम से सावित्री बाई फुले द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राजवीर सिंह ने अपने संबोधन में सावित्री बाई फुले के दौर में शिक्षा के संदर्भ में महिलाओं की दुर्दशा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा में सावित्री बाई फुले के साथ फातिमा शेख, सगुना बाई और उनके पति ज्योतिबा फुले के योगदान को भी याद किया। तत्कालीन समाज की कुरीतियों को मिटाने के संदर्भ में श्री राजवीर सिंह ने ज्योतिबा फुले द्वारा स्थापित सत्यशोधक समाज के योगदान पर भी चर्चा की।इस अवसर पर डॉ.अशोक कुमार,श्री विजय कुमार सहायक प्रोफेसर, डॉ . गजेंद्र यादव, डॉ. सुधीर कुमार,श्री सतीश कुमार, श्री प्रकाश चंद,श्री कृष्ण कुमार, श्री प्रवीण और श्री मोहित कुमार उपस्थित रहे।
|