| Events and Activities Details |
Swami Dayanand Saraswati Jyanti celebration 12.02.2026
Posted on 04/04/2026
आज दिनांक 12/02/2026 को राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी के प्रांगण में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संचालन डॉ.रतन लाल, सहायक प्रोफेसर हिंदी ने किया। उन्होंने एक गीत के माध्यम से स्वामी दयानंद सरस्वती और दूसरे समाज सुधारकों के योगदान पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में कई विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।डॉ. अखिलेश कुमार , सहायक प्रोफेसर अंग्रेजी ने अपने भाषण में भारतीय संस्कृति के उत्थान में स्वामी दयानंद सरस्वती के योगदान पर प्रकाश डाला।महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राजवीर सिंह ने अपने संबोधन में स्वामी दयानंद सरस्वती के साथ उनके पूर्ववर्ती और परवर्ती समाज सुधारकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बुद्धिज़्म की विपासना पद्धति के बारे में भी विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। अपने वक्तव्य में उन्होंने वेद, ज्योतिबा फुले , सत्य शोधक समाज और दूसरे समाज- सुधार आंदोलनों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री रविकांत सहायक प्रोफेसर,श्री सतीश कुमार, श्री प्रवीण कुमार, श्रीमती आरती , श्रीमती निर्मला देवी,श्री मोहित कुमार और श्रीमती मनोज देवी उपस्थित रहे।
|