| Events and Activities Details |
National Unity Day celebration 31.10.2025
Posted on 04/04/2026
राजकीय महाविद्यालय,रेवाड़ी के प्रांगण में दिनांक 31अक्टूबर 2025 को महान देशभक्त सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षाओं में से तीन टीमों का गठन किया गया । यह कार्यक्रम राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर के संयोजन से किया गया।कार्यक्रम में टीम क प्रथम रही जिसमें लक्ष्मी , देवेंद्र और खुशी शामिल थे। टीम ख ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिसमें गरिमा , मनीष कुमार और रिया शामिल थे। आशा , आरती और संजना की टीम तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर श्री विजय कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. गजेन्द्र यादव, डॉ. रतन लाल, श्रीमती ज्योति यादव और श्री मोहित कुमार उपस्थित रहे।महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राजवीर सिंह ने महान देशभक्त सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन और उनकी सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें सरदार पटेल के नक्शे क़दम पर चलकर देश को तरक्की के पथ पर ले जाना चाहिए।
|